• Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Search
Close
Home Latest Articles

पचास लाख दो और डिवोर्स लो।

Adv. Dilip Kumar by Adv. Dilip Kumar
January 9, 2022
in Latest Articles
0
पचास लाख दो और डिवोर्स लो।
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp

राम यतन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट दुनिया में अपने तरह का प्रथम ट्रस्ट है जो न्यायालय से मुकदमा के बोझ को कम करने के उद्देश्य से गठित की गई है। ट्रस्ट के गठन के तीन वर्ष पूर्ण हो चुका है। उक्त तीन वर्षों में ट्रस्ट कुल 46 विवादों को पूर्ण विराम तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त किया है। विवाद को पूर्ण विराम तक पहुंचाने में कुछ अजीबोगरीब अनुभव प्राप्त हुआ है। मैं एक अनुभव सांझा कर रहा हूँ।

एक चिकित्सक दम्पत्ति की शादी के मात्र 04 माह ही हुये थे। दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और पत्नी अपनी मायके चली गई, अपना मोबाईल नंबर भी ineffective कर लिया और दहेज प्रतारणा का एक वाद पति और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध प्रस्तुत किया। पति द्वारा ट्रस्ट से संपर्क किया गया और विवाद को समझौता द्वारा समाप्त कराने का अनुरोध किया गया। पति के अनुसार उसके ससुर की ईच्छा पर ही वाद का समझौता संभव था। पति ने अपने ससुर का मोबाईल नंबर ट्रस्ट को दिया और बात करने का अनुरोध किया।

ट्रस्ट द्वारा ससुर को फोन लगाया गया और कहा गया कि आपकी बेटी और दामाद के बीच के विवाद को समाप्त कराने के लिए आपके दामाद ने ट्रस्ट से सहयोग मांगा है। क्या आप ट्रस्ट का हस्तक्षेप पसंद करेंगे?

ससुर ने उत्तर दिया: – नहीं, कदापि नहीं। आप उसको (दामाद को)  बोलिए कि वह मेरे वकील से माफी मांगे और मेरे साढ़ू से माफी मांगे तभी समझौता होगा, नहीं तो मैं उसे जेल की हवा खिलवा दूंगा।

ट्रस्ट द्वारा उक्त बाते दामाद को बताया गया। दामाद ने वकील और अपने ससुर के साढ़ू से माफी मांगने से इनकार कर दिया।

ट्रस्ट द्वारा दामाद को सलाह दिया गया कि वह एक WhatsApp ग्रुप बनाए और ससुराल से संबंधित अधिक-से-अधिक व्यक्तियों को जोड़े और अपनी बात रखें और अपनी पत्नी का रुख जानने का प्रयास करें। दामाद ने वैसा ही किया। परंतु जब ससुर को पता चला की यह सब ट्रस्ट के सुझाव से किया जा रहा है तब बारी-बारी से सभी मेम्बर ग्रुप से लेफ्ट हो गए।

अंत में पति अपने पत्नी के वकील के पास गया और बोला कि “मुझे यह नहीं मालूम है कि मैंने आपके साथ क्या गलती किया है, परंतु मैं आपसे माफी माँगता हूँ। वकील बोले “तुम पहले ………… (साढ़ू) से माफी मांगों” वकील और साढ़ू दोनों सगे भाई थे। अतः पति ने उनसे भी यही कहते हुए माफी मांगा। पति समझ रहा था कि अब मामला शांत हो जाएगा। दो-तीन दिन बाद पति अपने ससुर को फोन किया और बोला कि अब मैंने आपके आदेशानुसार दोनों से माफी मांग लिया है, अब मुझे बताईए कि मुझे क्या करना है? ससुर का उत्तर आया कि पचास लाख रुपया दे दो और डिवोर्स ले लो।

✍डिस्प्यूट-ईटर

  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • LinkedIn
  • WhatsApp
Previous Post

वैवाहिक मामलों में क्यों भेजे जाते हैं लीगल नोटिस और क्या है कानूनी बाध्यता।

Next Post

दहेज प्रतारणा का वाद और उससे बचाव से संबंधित कानून।

Adv. Dilip Kumar

Adv. Dilip Kumar

Next Post
दहेज प्रतारणा का वाद और उससे बचाव से संबंधित कानून।

दहेज प्रतारणा का वाद और उससे बचाव से संबंधित कानून।

Discussion about this post

Cases Resolved by the DE

Full Stop No. 06/2022 (Family – Dispute)

Full Stop No. 06/2022 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
July 13, 2022
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full-Stop No. 05/2022 (Family-Dispute)

Full-Stop No. 05/2022 (Family-Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
July 13, 2022
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Full Stop No. 04/2022 (Family – Dispute)

Full Stop No. 04/2022 (Family – Dispute)

by Adv. Dilip Kumar
July 13, 2022
0

Dispute-Eater Run & Managed by Ram Yatan Sharma Memorial Trust...

Load More

Latest Articles on DE

दान और उससे संबंधित कानून।

दान और उससे संबंधित कानून।

by Adv. Dilip Kumar
July 20, 2022
0

भारत में संपत्ति के वैध अंतरण के कुल पाँच तरीके है, जिसे कानून की भाषा में दान, पट्टा, विनिमय, विक्रय और बंधक के नाम से पुकारा जाता है दान को छोड़कर शेष चारों तरीके में प्रतिफल के बदले दूसरी संपत्ति में का हित अंतरित किया जाता है। दान उपरोक्त चारों तरीके से पूर्णतः भिन्न है। दान क्या है? वैसी चल या अचल संपत्ति जो विद्यमान हो, यानि जो वर्तमान में अस्तित्व में हो, उसका स्वेच्छया से और बिना किसी प्रतिफल के दान देनेवाला, दान लेनेवाला को...

न्यायिक निर्णयों में “डिस्प्यूट-ईटर” भी जगह बना रहा है।

न्यायिक निर्णयों में “डिस्प्यूट-ईटर” भी जगह बना रहा है।

by Adv. Dilip Kumar
June 28, 2022
0

"डिस्प्यूट-ईटर" की स्थापना के लगभग साढ़े तीन वर्ष पूरे हो...

जानिए क्या है न्याय के पूर्ण विराम का सिद्धांत!

जानिए क्या है न्याय के पूर्ण विराम का सिद्धांत!

by Adv. Dilip Kumar
May 9, 2022
0

जो वाद जिस किसी भी न्यायालय में लंबित है उसे...

Judgement from the Court

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

नोटरी विवाह/तलाक दस्तावेजों को निष्पादित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं: – MP HC

November 24, 2021
पति से प्राप्त भरण-पोषण की राशि ब्याज सहित लौटना होगा ………दिल्ली उच्च न्यायालय।

पति से प्राप्त भरण-पोषण की राशि ब्याज सहित लौटना होगा ………दिल्ली उच्च न्यायालय।

October 7, 2021
अपराध कार्य  में  मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाता है, तो पहली दायित्व  Mobile Owner  की है: P & H HC

शादी के एक वर्ष के अंदर तलाक की अनुमति: – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट  

September 14, 2021
Load More
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Menu
  • Home
  • About
  • Our Aim
  • Team
  • Photos
  • We Contribute
  • Online Appointment
  • Donate Us
  • FAQs
  • Contact
Facebook Twitter Youtube Linkedin
© 2019-2022 – Dispute Eater

Run & Managed by – RAM YATAN SHARMA MEMORIAL TRUST®

made with love at Ambit Solutions (7488039982)
WhatsApp chat